1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : सिरिल वर्मा, अभिषेक येलेगार और हार्षिल दानी ने जीता मुकाबला, वहीं सौरभ वर्मा चीनी ताइपे ओपन से हुए बाहर

बैडमिंटन : सिरिल वर्मा, अभिषेक येलेगार और हार्षिल दानी ने जीता मुकाबला, वहीं सौरभ वर्मा चीनी ताइपे ओपन से हुए बाहर

सौरभ को छोड़कर अन्य भारतीय खिलाड़ियों- सिरिल वर्मा (16 वीं वरीय), अभिषेक येलेगार (15वीं वरीय), हार्षिल दानी (14वीं वरीय) ने पहले दौर के अपने अपने मुकाबले जीत लिए हैं।

saurabh verma- India TV Hindi
saurabh verma

नई दिल्ली: मौजूदा चैम्पियन भारत के युवा प्रतिभाशाली पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा चीनी ताइपे ओपन से बाहर हो गए हैं। उन्हें मंगलवार को मलेशिया के ली जिया ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में मात दी। मलेशिया के खिलाड़ी ने सौरभ को 21-19, 22-20 के अंतर से हराया।

सौरभ को छोड़कर अन्य भारतीय खिलाड़ियों- सिरिल वर्मा (16 वीं वरीय), अभिषेक येलेगार (15वीं वरीय), हार्षिल दानी (14वीं वरीय) ने पहले दौर के अपने अपने मुकाबले जीत लिए हैं।

सिरिल ने गैरवरीय चीनी ताइपे के वेई ची लियू को 21-11, 10-21, 21-19 से मात दी।

येलेगर ने मलेशिया के यू मिंग एडम लाउ को 20-22, 21-14, 21-10 से हराया। वहीं दानी ने भी गैरवरीय हांग कांग के ली चाक वेई को 21-12, 21-15 से मात दी।