1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारोत्तोलक दीपक लाठेर को राष्ट्रमंडल युवा खेलों में स्वर्ण

भारोत्तोलक दीपक लाठेर को राष्ट्रमंडल युवा खेलों में स्वर्ण

एपिया, समोआ: भारतीय भारोत्तोलकों ने यहां पांचवें युवा राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन आज भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई जब दीपक लाठेर ने 62 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीता । यह भारोत्तोलन में भारत का

भारोत्तोलक दीपक लाठेर...- India TV Hindi
भारोत्तोलक दीपक लाठेर को राष्ट्रमंडल युवा खेलों में स्वर्ण

एपिया, समोआ: भारतीय भारोत्तोलकों ने यहां पांचवें युवा राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन आज भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई जब दीपक लाठेर ने 62 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीता ।

यह भारोत्तोलन में भारत का दूसरा स्वर्ण है । इससे पहले कल जामजंग डेरू ने 56 किलोवर्ग में पहला स्थान हासिल किया था ।

पंद्रह बरस के दीपक ने कुल 258 किलो वजन उठाया जिसमें स्नैच में 120 किलो उठाकर राष्ट्रमंडल युवा खेलों में नया रिकार्ड भी कायम किया । इसके अलावा क्लीन और जर्क में 138 किलो वजन उठाया ।

भारत ने इन खेलों में आठ प्रतियोगिताओं के लिये 25 सदस्यीय दल भेजा है ।