1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साक्षी मलिक को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी दिल्ली सरकार

साक्षी मलिक को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने रियो ओलम्पिक खेलो में कांस्य पदक जीतने वाली हरियाणा की महिला पहलवान साक्षी मलिक को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Sakshi Malik- India TV Hindi
Sakshi Malik

नई दिल्ली/रोहतक: दिल्ली सरकार ने रियो ओलम्पिक खेलो में कांस्य पदक जीतने वाली हरियाणा की महिला पहलवान साक्षी मलिक को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को यह घोषणा की।

सिसोदिया ने रोहतक स्थित साक्षी के घर पर यह घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली परिवहन निगम में कार्यरत साक्षी के पिता को पदोन्नति देगी।

साक्षी ने रियो में फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था। वह देश के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान हैं।