A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेनमार्क ओपन: खिताब से चूकीं सायना नेहवाल, फाइनल में चीनी ताइपे की खिलाड़ी से हारीं

डेनमार्क ओपन: खिताब से चूकीं सायना नेहवाल, फाइनल में चीनी ताइपे की खिलाड़ी से हारीं

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल रविवार को दूसरी बार डेनमार्क ओपन खिताब जीतने से चूक गईं।

साइना नेहवाल- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES साइना नेहवाल

ओडेंसे (डेनमार्क)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल रविवार को दूसरी बार डेनमार्क ओपन खिताब जीतने से चूक गईं। सायना को महिला एकल वर्ग के फाइनल में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग ने मात दी। 

वर्ल्ड नम्बर-1 यिंग ने सायना को 52 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 13-21, 21-6 से मात देकर पहली बार डेनमार्क ओपन का खिताब अपने नाम किया। 

इस खिताबी जीत के साथ ही यिंग किसी भी वर्ग में डेनमार्क ओपन टूर्नामेंट जीतने वाली पहली चीनी ताइपे खिलाड़ी बन गई हैं।