टेटे : डिंग, लियू में होगा महिला एकल वर्ग का फाइनल
टेटे : डिंग, लियू में होगा महिला एकल वर्ग का फाइनल
IANS
Published : May 02, 2015 03:29 pm IST, Updated : May 02, 2015 03:31 pm IST
सुझोउ: विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के महिला एकल वर्ग का फाइनल चीन की डिंग निंग और लियू शिवेन के बीच होगा। शीर्ष वरीय डिंग ने शनिवार को कड़े संघर्ष के बाद अपनी ही टीम की
डिंग, लियू में होगा महिला एकल वर्ग का फाइनल
सुझोउ: विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के महिला एकल वर्ग का फाइनल चीन की डिंग निंग और लियू शिवेन के बीच होगा। शीर्ष वरीय डिंग ने शनिवार को कड़े संघर्ष के बाद अपनी ही टीम की मू जी को 9-11, 11-6, 12-10, 5-11, 11-6, 1-11, 11-6 से हराया।
डिंग ने 2011 में यह खिताब जीता था।
लियू ने दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैम्पियन ली जियाजिया को हराया। लियू ने यह मैच 11-4, 8-11, 11-9, 11-7, 11-8 से जीता।