1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएस ओपन सेमीफाइनल में मोंफिल्स से खेलेंगे जोकोविच

यूएस ओपन सेमीफाइनल में मोंफिल्स से खेलेंगे जोकोविच

न्यूयार्क: गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने लगातार दसवीं बार अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जब जो विलफ्राइड सोंगा क्वार्टर फाइनल में 6-3, 6-2 से पिछड़ने के बाद रिटायर हो गए । यह पांच

Djokovic- India TV Hindi
Djokovic

न्यूयार्क: गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने लगातार दसवीं बार अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जब जो विलफ्राइड सोंगा क्वार्टर फाइनल में 6-3, 6-2 से पिछड़ने के बाद रिटायर हो गए । यह पांच मैचों में तीसरी बार है कि विरोधी की चोट के कारण जोकोविच को वाकओवर मिला। तीसरे दौर में मिखाइल याउजेनी रिटायर हो गए थे।

नौवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के टीसोंगा के घुटने में चोट लगी थी। जोकोविच का सामना अब फ्रांस के गाएल मोंफिल्स से होगा जिसने 10वीं वरीयता प्राप्त हमवतन लुकास पोउली को 6-4, 6-3, 6-3 से मात दी।