लॉस एंजेलिस: अभिनेता ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन ने संकेत दिया है कि वह भविष्य में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि द रॉक WWE के पूर्व फाइटर भी रह चुके हैं।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनसन के प्रशंसकों द्वारा एक लेख में उनके राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होने के कारणों को रेखांकित करने के बाद उन्होंने अपने राजनीतिक सपने का खुलासा किया।
जॉनसन ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे राष्ट्रपति पद की दौड़ में क्यों शामिल होना चाहिए, इस पर शानदार लेख। निश्चित तौर पर व्हाइट हाउस में मेरे लिए जगह है।"द रॉक फिलहाल 'बेवॉच' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी हैं।
कई फिल्मों में कर चुके हैं काम:
रॉक फास्ट एंड फ्यूरियस, फॉस्ट फाइव, हरक्यूलस, बी कूल, लॉन्ग शॉट, टूथ फेयरी, डूम, पेन एंड गेन जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं।
इसे भी देखें:
VIDEO: WWE की ये फाइट देख अंडर टेकर और केन को भूल जाएंगे आप
VIDEO: 5 गेंदों पर चाहिए थे 15 रन और धोनी ने खेली धांसू पारी
VIDEO: भोजपुरी गाना Lollipop Lagelu का ये इंग्लिश वर्जन सुना आपने