A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला विश्व कप : कनाडा को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में

महिला विश्व कप : कनाडा को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में

नई दिल्ली: इंग्लैंड की महिला फुटबाल टीम यहां जारी फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इंग्लिश टीम ने मेजबान कनाडा को शनिवार को हराते हुए विश्व कप इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल

महिला विश्व कप : कनाडा...- India TV Hindi
महिला विश्व कप : कनाडा को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में

नई दिल्ली: इंग्लैंड की महिला फुटबाल टीम यहां जारी फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इंग्लिश टीम ने मेजबान कनाडा को शनिवार को हराते हुए विश्व कप इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

 


इंग्लैंड ने पहले हाफ में तीन मिनट में दो गोल करते हुए उम्दा शुरुआत की। पहला गोल जोर्डी टेलर ने किया।

इसके बाद लूसी ब्रांज ने फारा विलियम्स के फ्रीकिक को गोल में बदलते हुए स्कोर 3-0 कर दिया।

पहले हाफ का खेल समाप्त होने से तीन मिनट पहले कनाडा की ओर से क्रिस्टीन सिंक्लेयर ने गोल करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया।

दूसरे हाफ में कनाडा ने हालांकि अच्छा खेल नहीं दिखाया और इंग्लैंड को प्रसिद्ध जीत हासिल करने का मौका दे दिया।

इंग्लिश टीम ने नाकआउट मैच जीतते हुए अपने लिए इतिहास कायम किया था और अब उसने एक नया अध्याय लिख दिया है।