A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. EPL : पहले मुकाबले में लीड्स से होगी लिवरपूल की भिड़ंत

EPL : पहले मुकाबले में लीड्स से होगी लिवरपूल की भिड़ंत

सिटी और युनाइटेड की टीम को एस्टन विला और बर्नले के खिलाफ अपना मुकाबला खेलना था, जिसे स्थगित कर दिया गया था।

EPL, Liverpool, Leeds, Football, sports- India TV Hindi
Image Source : AP IMAGE EPL 

इंग्लिश प्रीमियर लीग चैंपियन लिवरपूल की टीम प्रीमियर लीग 2020-21 सीजन के पहले मैच में लीड्स की मेजबानी करेगी। लीग के अगले सीजन के लिए गुरुवार को मैचों के कार्यक्रमों की घोषणा की गई। 

लीग की उपविजेता 19 सितंबर को वोल्वरहम्पटन के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरूआत करेगी। उसी दिन मैनचेस्टर युनाइटेड की टीम क्रिस्टल पैलेस की मेजबानी करेगी।

सिटी और युनाइटेड की टीम को एस्टन विला और बर्नले के खिलाफ अपना मुकाबला खेलना था, जिसे स्थगित कर दिया गया था।

वहीं, चेल्सी की टीम 14 सितंबर को ब्राइटन से जबकि आर्सेनल की टीम 19 सितंबर को वेस्टहाम यूनाइटेड की मेजबानी करेगी।

सीजन के सभी मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे, लेकिन सामाजिक दूरी के नियमों के तहत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति मिल सकती है।