1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन: मार्क और फेलिसियानो ने जीता पुरुष युगल खिताब

फ्रेंच ओपन: मार्क और फेलिसियानो ने जीता पुरुष युगल खिताब

स्पेन के फेलिसियानो लोपेज ने हमवतन मार्क लोपेज के साथ मिलकर रविवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन का पुरुष युगल खिताब जीत लिया। मार्क और फेलिसियानो की 15वीं वरीय जोड़ी ने फाइनल में अमेरिका के ब्रायन बंधुओं को हराया।

Feliciano and Marc Lopez- India TV Hindi
Feliciano and Marc Lopez

पेरिस: स्पेन के फेलिसियानो लोपेज ने हमवतन मार्क लोपेज के साथ मिलकर रविवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन का पुरुष युगल खिताब जीत लिया। मार्क और फेलिसियानो की 15वीं वरीय जोड़ी ने फाइनल में अमेरिका के ब्रायन बंधुओं को हराया। मार्क और फेलिसियानो ने बॉब और माइक ब्रायन को 6-4, 6-7 (6), 6-3 से हराया।

हालांकि साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल का फाइनल काफी रोमांचक रहा। मार्क-फेलिसियानो और ब्रायन बंधुओं के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहला सेट 6-4 से जीतने के बाद दूसरे सेट में उन्हें 6-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी। लेकिन आखिरी दौर में ब्रायन बंधुओं को 6-3 से हराकर मार्क-फेलिसियानो की जोड़ी ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया।

फ्रेंच ओपन में किसी स्पेनिश जोड़ी ने 26 साल बाद खिताब जीता है। दूसरी ओर, ब्रायन भाई अपने करियर के 17वें मेजर खिताब से चूक गए।

ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन जीतने के बाद मार्क बेहद खुश नज़र आए। अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद मार्क ने कहा, "ग्रैंड स्लैम जीतना किसी करिश्मे से कम नहीं। मेरे रिकार्डबुक में अब तक कोई ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं था। मैं बहुत खुश हूं।"