1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा विश्वकप 2022 के सितंबर से होंगे शुरू क्वालीफायर्स, कोनमेबोल ने किया ऐलान

फीफा विश्वकप 2022 के सितंबर से होंगे शुरू क्वालीफायर्स, कोनमेबोल ने किया ऐलान

क्वालीफायर्स के पहले दो राउंड के मैचों का आयोजन मार्च से आखिर में होने थे, लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

Fifa World cup 2022- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Fifa World cup 2022

ल्यूक (पराग्वे)| दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कोनमेबोल) ने पुष्टि की है कि 2022 में कतर में होने वाले फीफा विश्व कप के क्वालीफायर्स मुकाबले इस साल सितंबर से शुरू होंगे। क्वालीफायर्स के पहले दो राउंड के मैचों का आयोजन मार्च से आखिर में होने थे, लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोनमेबोल ने एक बयान में कहा, "2022 विश्व कप के क्वालीफायर्स फीफा द्वारा तय किए गए हैं और अब इसका आयोजन राउंड रोबिन के आधार पर सितंबर में शुरू किया जाएगा।"

इससे पहले, मीडिया खबरों में कहा गया था कि कोनमेबोल को 18 राउंड के टूर्नामेंट को कराने के लिए प्रारुपों में बदलाव करना होगा।

ये भी पढ़ें : शुरुआती दिनों के दबाव को नहीं झेल पाते थे सुनील छेत्री, फुटबॉल छोड़ने का बना था लिया मन

कोनमेबोल ने हालांकि यह नहीं बताया है कि दक्षिण अमेरिका की टॉप क्लब टूर्नामेंट कोपा लिबटार्डोरेस कब शुरू होगा। इस टूर्नामेंट को 19 मार्च को स्थगित किया गया था।