1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा अंडर-17 विश्व कप: ब्राजील को हराकर इंग्लैंड फाइनल में

फीफा अंडर-17 विश्व कप: ब्राजील को हराकर इंग्लैंड फाइनल में

इंग्लैंड ने यहां साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में ब्राजील को 3-1 से शिकस्त देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

Rhian Brewster- India TV Hindi
Rhian Brewster

 कोलकाता: इंग्लैंड ने बुधवार को सेमीफाइनल में ब्राजील को मात देकर भारत की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड ने यहां साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में ब्राजील को 3-1 से शिकस्त देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

इंग्लैंड के लिए रिहान ब्रेव्स्टर ने हैट्रिक लगाई। उन्होंने 10वें, 39वें और 77वें मिनट में गोल दागे। ब्राजील के लिए एक मात्र गोल वेस्ले ने 21वें मिनट में किया।

फाइनल में इंग्लैंड का सामना माली और स्पेन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।