1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत के नामी फुटबॉल क्लब ईस्ट बंगाल के कोच एलेजांड्रो ने दिया इस्तीफ़ा

भारत के नामी फुटबॉल क्लब ईस्ट बंगाल के कोच एलेजांड्रो ने दिया इस्तीफ़ा

क्लब सचिव कल्याण मजूमदार ने कहा कि मेनेंदेज के बाद इस पद पर कौन आसीन होगा, यह अभी कहा नहीं जा सकता।

Alejandro Menéndez- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Alejandro Menéndez

कोलकाता| कोलकताा के दिग्गज आई-लीग क्लब ईस्ट बंगाल के स्पेनिश मुख्य कोच एलेजांड्रो मेनेंदेज ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आई-लीग में क्लब के खराब प्रदर्शन को देखते हुए एलेजांड्रो ने इस्तीफा दिया है। अभी क्लब आई-लीग तालिका में सातवें स्थान पर है।

आईएएनएस से बात करते हुए क्लब सचिव कल्याण मजूमदार ने इस खबर की पुष्टि की। मजूमदार ने हालांकि कहा कि मेनेंदेज के बाद इस पद पर कौन आसीन होगा, यह अभी कहा नहीं जा सकता।

बीते सीजन में ईस्ट बंगाल आई-लीग में दूसरे स्थान पर रही थी लेकिन लगातार तीन हार के बाद उसके इस साल भी आई-लीग खिताब जीतने को लेकर संशय बन गया है।