1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोपा इटालिया सेमीफाइनल के साथ इटली में 12 जून से शुरू होगा फुटबॉल

कोपा इटालिया सेमीफाइनल के साथ इटली में 12 जून से शुरू होगा फुटबॉल

कोविड-19 महामारी के कारण इसे मार्च में स्थगित कर दिया गया था। देश में इसी महीने ही लॉकडाउन में ढील दी गई है।  

Football, copa, covid, covid-19- India TV Hindi
Image Source : GETTY Football

इटली के खेल मंत्री विंसेंजो स्पाडाफोरा ने पुष्टि की है कि कोपा इटालिया सेमीफाइनल मुकाबले 12 जून से शुरू होंगे और इसका फाइनल 17 जून को खेला जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेमीफाइनल के पहले लेग में फरवरी में एसी मिलान ने सेन सिरो में जुवेंटस के साथ 1-1 का ड्रॉ खेला था जबकि नेपोली ने इंटर मिलान को 1-0 से हराया था।

लेकिन इसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण इसे मार्च में स्थगित कर दिया गया था। देश में इसी महीने ही लॉकडाउन में ढील दी गई है।

नए कलैंडर के अनुसार, 12 जून को जुवेंटस का सामना एसी मिलान से जबकि इसके अगले दिन नपोली का सामना इंटर मिलान से होगा।

कोपा इटालिया का फाइनल 17 जून को खेला जाएगा। वहीं, सेरी-ए लीग के मैच 20 जून से फिर से शुरू होंगे।