1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. केरल में मैच खेलते वक्त फुटबॉलर धनराजन की मौत

केरल में मैच खेलते वक्त फुटबॉलर धनराजन की मौत

ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के पूर्व डिफेंडर आर. धनराजन का रविवार रात को मल्लापुरम जिले के पेरिथालमान्ना में फुटबॉल खेलते वक्त मौत हो गई।

Footballer Dhanarajan, R Dhanarajan, Footballer, Kerala - India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE Footballer Dhanarajan dies while playing match in Kerala 

कोच्चि। ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के पूर्व डिफेंडर आर. धनराजन का रविवार रात को मल्लापुरम जिले के पेरिथालमान्ना में फुटबाल खेलते वक्त मौत हो गई। धनराजन 39 साल के थे। सांस रूकने और छाती में दर्द के बाद वह अचानक मैदान पर ही गिर पड़े।

धनराजन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया गया घोषित किया।

यह घटना एफसी पेरिथालमान्ना और सास्था थ्रिसूर के बीच हो रहे मैच के दौरान 27वें मिनट में घटी।

धनराजन ने संतोष ट्रॉफी में ईस्ट बंगाल का प्रतिनिधित्व किया था।