1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह ने मौजूदा ड्रैग फ्लिकरों पर साधा निशाना

पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह ने मौजूदा ड्रैग फ्लिकरों पर साधा निशाना

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह ने राष्ट्रीय टीम के मौजूदा ड्रैग फ्लिकरों पर निशाना साधा और कहा कि उनका ध्यान मैदान पर गोल करने से ज्यादा सोशल मीडिया में खेलने पर है।

Sandeep Singh | PTI- India TV Hindi
Sandeep Singh | PTI

रांची: पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह ने राष्ट्रीय टीम के मौजूदा ड्रैग फ्लिकरों पर निशाना साधा और कहा कि उनका ध्यान मैदान पर गोल करने से ज्यादा सोशल मीडिया में खेलने पर है।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के सबसे सफल ड्रैग फ्लिकर में से एक संदीप ने कहा, ‘मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं लेकिन अगर आप किसी काम के नहीं हैं तो अतिरिक्त फुलबैक, डिफेंडर या फॉरवर्ड को टीम में शामिल करना बेहतर है। उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट पर खेलने की जगह पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने पर ध्यान लगाना चाहिए।’ संदीप ने कहा, ‘उन्हें मैदान पर खेलने का अधिक प्रयास करना चाहिए। यह मेरा नजरिया है। उन्हें खुद को सोशल नेटवर्किंग साइट से दूर रखना चाहिए।’ 

शीर्ष स्तर के पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ तैयार करने में नाकाम रहने का खामियाजा भारत को उठाना पड़ा है। रियो ओलंपिक में भी भारतीय खिलाड़ियों की यह कमी सामने आई थी। भारतीय टीम के दोनों ड्रैग फ्लिकरों, वीआर रघुनाथ और रूपिंदर पाल सिंह की पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की दर बेहद खराब है।