1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लंबी बीमारी के बाद पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी उस्मान खान का निधन

लंबी बीमारी के बाद पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी उस्मान खान का निधन

उस्मान मदरासी आजम ग्राउंड में हॉकी खेलते थे जिसके बाद वह कोलकाता शिफ्ट हो गए जहां उन्होंने कस्टम ज्वाइन की।

Hockey India, Sports, India, Usman Khan - India TV Hindi
Image Source : GETTY Hockey

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी उस्मान खान का लंबे समय से कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। उस्मान मदरासी आजम ग्राउंड में हॉकी खेलते थे जिसके बाद वह कोलकाता शिफ्ट हो गए जहां उन्होंने कस्टम ज्वाइन की।

हॉकी इंडिया अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘पूर्व भारतीय खिलाड़ी उस्मान खान के निधन की खबर सुनकर हम काफी दुखी हैं। उन्हें ‘लेफ्ट विंगर’ के तौर पर शानदार काबिलियत के लिये याद किया जायेगा। वह उन दिनों के बहुत स्टाइलिश खिलाड़ी थे। ’’ 

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हॉकी इंडिया की ओर से मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ’’ खान ने लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद आंध्र प्रदेश के मदनापाले में अंतिम सांस ली।