A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद मिल्खा सिंह आईसीयू में भर्ती; हालत स्थिर

ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद मिल्खा सिंह आईसीयू में भर्ती; हालत स्थिर

पूर्व भारतीय स्प्रिंटर मिल्खा सिंह को गुरुवार देर रात ऑक्सीजन का स्तर कम होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

<p>ऑक्सीजन लेवल कम होने...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/IMRANIRAMPAL ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद मिल्खा सिंह आईसीयू में भर्ती; हालत स्थिर

पूर्व भारतीय स्प्रिंटर मिल्खा सिंह को गुरुवार देर रात ऑक्सीजन का स्तर कम होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिल्खा सिंह COVID-19 से जूझ रहे हैं। इससे पहले 91 वर्षीय धावक को उनके परिवार के अनुरोध पर 30 मई को स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के आधिकारिक प्रवक्ता प्रो. अरुण कुमार ने कहा, "पूर्व भारतीय धावक मिल्खा सिंह को आज पीजीआईएमईआर के कोविड अस्पताल के आईसीयू में ऑक्सीजन का स्तर गिरने के कारण भर्ती कराया गया। उन्हें निगरानी में रखा गया है और अब उनकी हालत स्थिर है।"