1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बीजिंग ओलंपिक के चार पदक विजेताओं के पदक छीने गये

बीजिंग ओलंपिक के चार पदक विजेताओं के पदक छीने गये

बीजिंग ओलंपिक में पदक जीतने वाले चार खिलाडि़यों के डोपिंग में पाजीटिव पाये जाने के कारण पदक छीन लिये गये हैं। इन चार खिलाडि़यों में तीन रूसी खिलाड़ी है।

athletes stripped of medals- India TV Hindi
athletes stripped of medals

लुसाने : बीजिंग ओलंपिक में पदक जीतने वाले चार खिलाडि़यों के डोपिंग में पाजीटिव पाये जाने के कारण पदक छीन लिये गये हैं। इन चार खिलाडि़यों में तीन रूसी खिलाड़ी है। इन सभी के 2008 में लिये गये डोपिंग नमूने की फिर से जांच की गयी जिसमें इन्हें डोपिंग का दोषी पाया गया। बुधवार को इनके पदक वापस ले लिये गये। 

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने बेहतर तकनीक के आधार पर कुल छह खिलाड़ियों एक धावक और पांच भारोत्तोलकों पर प्रतिबंध लगाया है। बीजिंग और लंदन ओलंपिक 2012 के कुल 1000 नमूनों का फिर से परीक्षण किया गया जिसमें से 98 पाजीटिव पाये गये। 

रूसी धाविका तातयाना फिरोवा से उनका चार गुणा 400 मीटर रिले का रजत पदक छीन लिया गया। जमैका को रिले में अब रजत जबकि बेलारूस को कांस्य पदक मिलेगा। इनके अलावा रूसी भारोत्तोलक मरीना शैनोवा का 58 किग्रा का रजत और रूस की ही नादेजा इवेस्तुखिना का 75 किग्रा भारोत्तोलन में कांस्य पदक वापस ले लिया गया। आर्मेनिया के पुरूष भारोत्तोलक टिग्राम मार्तीरोस्यान का 69 किग्रा में जीता कांस्य पदक भी वापस ले लिया गया है।