1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन: बोपन्ना-मेर्गिया की जोड़ी बाहर

फ्रेंच ओपन: बोपन्ना-मेर्गिया की जोड़ी बाहर

पेरिस: भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और उनके रोमानिया के जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया बुधवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गए हैं। तीसरी वरीय क्रोएशिया

 Bopanna,Florin-Mergea- India TV Hindi
Bopanna,Florin-Mergea

पेरिस: भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और उनके रोमानिया के जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया बुधवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गए हैं।

तीसरी वरीय क्रोएशिया के इवान डोडिज और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की जोड़ी ने बोपन्ना-मेर्गिया की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को एक घंटे 15 मिनट चले मुकाबले में 6-4, 6-4 से मात दे कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

दोनों ही जोड़ियों ने मैच की अच्छी शुरुआत की और पहले सेट में स्कोर 3-3 कर लिया। इसके बाद डोडिज-मेलो की जोड़ी ने बोपन्ना और मेर्गिया की जोड़ी की सर्विस तोड़ मैच पर पकड़ बना ली और सेट अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में डोडिज और मेलो की जोड़ी पहले सेट में मिली जीत का फायदा उठाते हुए बोपन्ना-मेर्गिया पर हावी रही और दूसरे सेट में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।