नई दिल्ली: पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में मरने वालों के आंकड़े घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए छह आतंकवादियों ने एक बस में घुस कर स्वचालित बंदूकों से अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 43 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए।
पाकिस्तान में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या 2005 से 2014 के बीच 748.15 फीसदी बढ़ी है। इसी अवधि में भारत में इस तरह की संख्या में 70 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।
पाकिस्तान में इस दौरान 56,480 लोग मारे गए हैं, दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि इस अवधि में रोजाना 14 लोग मारे गए हैं।
इनमें से 54.43 फीसदी यानी 30,799 आतंकवादी, 34.95 फीसदी यानी 19,740 आम नागरिक और 10.52 फीसदी यानी 5,941 सुरक्षा बलों के जवान थे।
Latest World News