1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन : जोकोविक, ज्वेरेव जीते, सिमोन उलटफेर का शिकार

फ्रेंच ओपन : जोकोविक, ज्वेरेव जीते, सिमोन उलटफेर का शिकार

वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में कदम रख लिया है। जोकोविक के साथ ही जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वरेव ने भी दूसरे दौर की बाधा पार कर ली है।

French Open: Novak Djokovic entered in third round- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES French Open: Novak Djokovic entered in third round

पेरिस। वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में कदम रख लिया है। जोकोविक के साथ ही जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वरेव ने भी दूसरे दौर की बाधा पार कर ली है। फ्रांस के जाइल्स सिमोन हालांकि उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए हैं। 

जोकोविक ने दूसरे दौर के मैच में स्विट्जरलैंड के हेनरी लाकसोनेन को एक घंटे 33 मिनट तक चले मैच में 6-1, 6-4, 6-3 से मात दी। जोकोविक के सामने तीसरे दौर में इटली के सालवाटोरे कारुसो की चुनौती होगी। वर्ल्ड नंबर-147 सालवाटोरे ने वर्ल्ड नंबर-33 फ्रांस के जाइल्स सिमोन को 6-1, 6-2, 6-4 से मात दे बड़ा उलटफेर किया है। 

ज्वेरेव ने स्वीडन के माइकल यमेर को 6-1, 6-3, 7-6 (7-3) से हराया। तीसरे दौर में ज्वेरेव का सामना सर्बिया के डुसान लाजोविक से भिड़ेंगे।