1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन : पेस, बोपन्ना पुरुष युगल वर्ग से बाहर

फ्रेंच ओपन : पेस, बोपन्ना पुरुष युगल वर्ग से बाहर

पेरिस: दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और देश के शीर्ष वरीय युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना रविवार को अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल वर्ग के तीसरे दौर में हार गए। बोपन्ना

फ्रेंच ओपन : पेस,...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन : पेस, बोपन्ना पुरुष युगल वर्ग से बाहर

पेरिस: दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और देश के शीर्ष वरीय युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना रविवार को अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल वर्ग के तीसरे दौर में हार गए। बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्गिया की नौंवीं वरीय जोड़ी को नीदरलैंड्स के ज्यां जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाऊ की पांचवीं वरीय जोड़ी ने 6-3, 6-7(7-9), 6-3 से मात दी।

उधर पेस और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनियल नेस्टर कोर्ट-3 में हुए मैच में सिमोन बोलेली और फैबियो फोग्निनी की छठी वरीय इतालवी जोड़ी से सीधे सेटों में 2-6, 4-6 से हारकर बाहर हो गए।