1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन: सानिया,डोडिग की जोड़ी सेमीफाइनल में

फ्रेंच ओपन: सानिया,डोडिग की जोड़ी सेमीफाइनल में

पेरिस: सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस के फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल के फाइनल में भिड़ने की संभावना आज तब बढ़ गयी जब सानिया और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल

Sania Mirza, Ivan Dodig- India TV Hindi
Sania Mirza, Ivan Dodig

पेरिस: सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस के फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल के फाइनल में भिड़ने की संभावना आज तब बढ़ गयी जब सानिया और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। सानिया और डोडिग की दूसरी वरीय जोड़ी ने यंग जान चान और मैक्स मिर्नयी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में 6-1 3-6 10-6 से हराया। सानिया ने आखिरी बार मिश्रित युगल खिताब 2014 में यूएस ओपन के रूप में जीता था। तब उनके जोड़ीदार ब्राजील के बू्रनो सोरेस थे।

सानिया और डोडिग का अगला मुकाबला क्रिस्टीना मालडेनोविच और पियरे ह्यूज हरबर्ट की तीसरी वरीयता प्राप्त स्थानीय जोड़ी से होगा जिसने बाब ब्रायन और कोको वेंडवेगे की आठवीं वरीय अमेरिकी जोड़ी को 2-6 6-2 13-11 से हराया। ड्रा के शीर्ष हाफ में पेस और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस क्वार्टर फाइनल में इलेना वेसनिना और सोरेस की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ेंगे। यदि पेस और हिंगिस आज जीत दर्ज कर लेती है तो एक और मैच जीतने पर दोनों टीमें फाइनल में आमने सामने हो सकती हैं।