1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पेनॉल्टी शूटआउट में जर्मनी ने इटली को 6-5 से हराया, पहुंचा सेमी में

पेनॉल्टी शूटआउट में जर्मनी ने इटली को 6-5 से हराया, पहुंचा सेमी में

यूरोकप 2016 में बीते दिन जर्मनी और इटली के बीच खेले गए मैच का नतीजा पेनॉल्टी के जरिए निकला। पेनॉल्टी शूटआउट में जर्मनी ने इटली को 6-5 से हराकर यूरोकप में सेमीफाइनल का टिकट पा लिया।

Euro 2016
- India TV Hindi
Euro 2016

बोर्डियाक्स: यूरोकप 2016 में बीते दिन जर्मनी और इटली के बीच खेले गए मैच का नतीजा पेनॉल्टी के जरिए निकला। पेनॉल्टी शूटआउट में जर्मनी ने इटली को 6-5 से हराकर यूरोकप में सेमीफाइनल का टिकट पा लिया। इससे पहले दोनों टीमें 1-1 के स्कोर से बराबरी पर थीं।

फुटबॉल की दो बड़ी महाशक्तियां जब मैदान पर थीं तो नतीजे के अनुमान सहज नहीं था। दोनों ही टीमें अपने ताकतवर और बेहतर खेल के लिए जानी जाती हैं। 90 मिनट के इस खेल में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर जा रूकीं और नतीजा नहीं निकला। यूरोकप के इस अहम क्वार्टर फाइनल मैच में लियोनार्डो बोनुस्की ने मैच के 78वें मिनट में एक पेनॉल्टी के जरिए मैच को बराबरी पर ला दिया था। इससे पहले मेसुत ओजिल ने 65वें मिनट में जर्मनी को बढ़त दिलाई थी।

जोनस हेक्टर ने विनिंग पेनॉल्टी के जरिए जर्मनी को यूरोकप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया, जहां उसका मुकाबला फ्रांस या आइसलैंड से सेमीफाइनल में होगा। यह जर्मनी की इटली पर पहली प्रतिस्पर्धात्मक जीत थी।