1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. VIDEO: जापान में भूतों ने कर लिया बेसबाल मैदान पर कब्ज़ा

VIDEO: जापान में भूतों ने कर लिया बेसबाल मैदान पर कब्ज़ा

जापान में एक बेसबाल मैच के दौरान दर्शक जब सन्नाटे में आ गए जब अचानक मैदान पर अचानक तीन भूत आकर बेसबाल खेलने लगे। ये हादसा तब हुआ जब मैच के लिए जब चीयरलीडर्स वॉर्मअप

japan- India TV Hindi
japan

जापान में एक बेसबाल मैच के दौरान दर्शक जब सन्नाटे में आ गए जब अचानक मैदान पर अचानक तीन भूत आकर बेसबाल खेलने लगे। ये हादसा तब हुआ जब मैच के लिए जब चीयरलीडर्स वॉर्मअप कर रहे थे। उसी समय स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन ब्लैंक हो गई और द रिंग सीरीज की भूत सदाको सफेद लंबे ड्रेस में मैदान में घुस आई। उसका चेहरा लंबे बालों से ढंका हुआ था।

दरअसल निप्पोन हैम फाइटर्स और याकूल्ट स्वॉलोव के बीच बेसबॉल मैच की शुरुआत में हॉरर फिल्मों के दो किरदारों सदाको (द रिंग की भूत) और कयाको (द ग्रज की डायन) ने मैदान में पहुंचकर दर्शकों को चौंका दिया जिससे काफी दर्शक एकाएक अपनी अपनी सीट से भी खड़े हो गए।

सदाको के बाद एक और डरावना पात्र कयाको छोटे भूत ताशियों के साथ मैदान में आती है। सदाको 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते हुए आती है और कयाको की ओर गेंद फेंकती है। कयाको गेंद को मारती है लेकिन अपने मुड़े हुए पैरों की वजह से दौड़ नहीं पाती। वह तोशिओं को पास देती है, जो पहले बेस तक दौड़ पूरी करता है।

यह पूरा मैच आगामी नई फिल्म 'सदाको vs कयाको' के प्रोमोशन के लिए किया गया था जो 18 जून को जापान में रिलीज होगी। जापान में बेसबॉल जितना लोकप्रिय है लोगों में उतनी ही दीवानगी डरावनी फिल्मों को लेकर भी है।