1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वरिष्ठ गोलकीपर पेत्र चेक ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल को कहा अलविदा

वरिष्ठ गोलकीपर पेत्र चेक ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल को कहा अलविदा

वरिष्ठ गोलकीपर और चेकगणराज्य की तरफ से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले पेत्र चेक ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि वह क्लब फुटबाल खेलते रहेंगे। 34 वर्षीय कप्तान ने अपने देश के लिए सर्वाधिक 124 मैच खेले हैं।

Goalkeeper Petr Cech- India TV Hindi
Goalkeeper Petr Cech

लंदन: वरिष्ठ गोलकीपर और चेकगणराज्य की तरफ से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले पेत्र चेक ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि वह क्लब फुटबाल खेलते रहेंगे। 34 वर्षीय कप्तान ने अपने देश के लिए सर्वाधिक 124 मैच खेले हैं। उन्होंने यूरो 2016 में ग्रुप दौर में तीनों मैच खेले थे।

चेक ने 2002 में अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में कदम रखा था। वह यूरो 2004 में टीम का हिस्सा भी थे। टीम यहां तीसरे स्थान पर रही थी। 2006 विश्व कप में भी उन्होंने टीम का प्रतिनिधित्तव किया था। 2008 यूरो कप में उन्होंने टीम का कमान संभाली थी।

उन्होंने अपनी वेबसाइट पर लिखा, "मैं इसके बारे में यूरो से पहले ही सोच रहा था। यह ऐसा फैसला नहीं था जिसके बारे में मैं एक दिन में सोच सकता था। पिछले सत्र में मुझे लगा था कि मेरे शरीर को ज्यादा समय की जरूरत है, लेकिन मेरे पास समय नहीं था। मुझे लगा कि मैं अपना 100 फीसदी नहीं दे पाऊंगा।"

इंग्लिश क्लब आर्सेनल के लिए खेलने वाले चेक ने कहा, "मैं अपने करियर का लंबे समय तक आनंद लेना चाहता हूं इसके लिए मुझे कहीं न कहीं रूकना पड़ेगा। मुझे नहीं लगता कि मैं आगे क्वालीफिकेशन दौर में हिस्सा ले पाऊंगा। इसलिए मैंने अपने करियर को अभी समाप्त करने का फैसला लिया है।"