1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय पुरूष स्कीट टीम ने जीता गोल्ड, महिला टीम को रजत से करना पड़ा संतोष

भारतीय पुरूष स्कीट टीम ने जीता गोल्ड, महिला टीम को रजत से करना पड़ा संतोष

भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप में सोमवार को प्रतिस्पर्धा के चौथे दिन पुरूषों की स्कीट टीम स्पर्धा में स्वर्ण और महिला वर्ग में रजत पदक जीता।

<p>भारतीय पुरूष स्कीट...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@SAI_MEDIA भारतीय पुरूष स्कीट टीम ने जीता गोल्ड, महिला टीम को रजत से करना पड़ा संतोष

नई दिल्ली। भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप में सोमवार को प्रतिस्पर्धा के चौथे दिन पुरूषों की स्कीट टीम स्पर्धा में स्वर्ण और महिला वर्ग में रजत पदक जीता। गुरजोत खांगुरा, मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा की भारतीय टीम ने कतर के नासिर अल अतिया, अली अहमद अल इशाक और राशिद हमाद को 6-2 से हराया।

महिला फाइनल में भारत की परिनाज धालीवाल, कार्तिकी सिंह शक्तावत और गनीमत सेखों ने रजत पदक जीता जो फाइनल में कजाखस्तान की रिनाता नासिरोवा, ओल्गा पनारिना और जोया क्राचेंको से 4-6 से हार गई। क्वालीफिकेशन में भारतीय टीम के 341 और कजाखस्तान के 327 अंक थे। भारतीय पुरूष टीम क्वालीफिकेशन में 503 अंक लेकर कतर से चार अंक पीछे रही थी।