1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 112 साल बाद भारत की ओलम्पिक गोल्फ में वापसी

112 साल बाद भारत की ओलम्पिक गोल्फ में वापसी

भारत के स्टार गोल्फ खिलाडी अनिर्बान लाहिड़ी और एस. एस. पी. चौरसिया ने अगले महीने होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। लाहिड़ी और चौरसिया के अलावा अदिती अशोक रियो ओलम्पिक की महिला गोल्फ स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Golfers Lahiri- India TV Hindi
Golfers Lahiri

नई दिल्ली: एशियन टूर में शीर्ष पर मौजूद भारत के स्टार गोल्फ खिलाडी अनिर्बान लाहिड़ी और एस. एस. पी. चौरसिया ने अगले महीने होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। लाहिड़ी और चौरसिया के अलावा अदिती अशोक रियो ओलम्पिक की महिला गोल्फ स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उल्लेखनीय है कि ओलम्पिक खेलों की गोल्फ स्पर्धा में भारत 112 वर्षो के बाद वापसी करने में सफल हुआ है। भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

अगले महीने ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में क्वालीफाई करने के लिए 11 जुलाई को आखिरी तारीख तय किया गया था और लाहिड़ी तथा चौरसिया ने अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (आईजीएफ) की रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई कर लिया।

आईजीएफ की मंगलवार को जारी वरीयता सूची में लाहिड़ी ने 20वां और इंडियन ओपन विजेता चौरसिया को 45वां स्थान मिला।