A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व एथलेटिक्स: शनिवार को चक्का फेक फाइनल में चुनौती पेश करेंगे गौड़ा

विश्व एथलेटिक्स: शनिवार को चक्का फेक फाइनल में चुनौती पेश करेंगे गौड़ा

बीजिंग: भारत के अग्रणी चक्का फेक एथलीट विकास गौड़ा यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयशिप के फाइनल में शनिवार को अपनी चुनौती पेश करेंगे। गौड़ा ने लगातार तीसरी बार इस चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाई

शनिवार को चक्का फेक...- India TV Hindi
शनिवार को चक्का फेक फाइनल में चुनौती पेश करेंगे गौड़ा

बीजिंग: भारत के अग्रणी चक्का फेक एथलीट विकास गौड़ा यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयशिप के फाइनल में शनिवार को अपनी चुनौती पेश करेंगे। गौड़ा ने लगातार तीसरी बार इस चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है। एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाले गौड़ा ने गुरुवार को आयोजित क्वालीफाइंग में 63.86 मीटर की दूरी नापी थी। वह हालांकि ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन के लिए जरूरी 65 मीटर की दूरी नहीं नाप सके थे लेकिन क्वलीफिकेशन में शामिल 30 एथलीटों में सातवें स्थान पर रहे।

गौड़ा ने ग्रुप-ए में चौथा स्थान हासिल किया था। 65 की दूरी नापने वाले सिर्फ दो एथलीट रहे। फाइनल में कुल 12 एथलीट शामिल हैं, जिनमें से 10 का चयन बेहतर दूरी के आधार पर किया गया है।

गौड़ा ने इससे पहले दाएगू (2011) और मास्को (2013) में भी फाइनल में जगह बनाई थी। वह दाएगू और मास्को में फाइनल में सातवें स्थान पर रहे थे। लंदन ओलम्पिक में गौड़ा आठवें स्थान पर रहे थे।

इस सीजन में गौड़ा ने 65.75 मीटर की दूरी नापी है। वैसे उनका श्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 2012 में सामने आया था, जब उन्होंने नार्मन में 66.28 मीटर की दूरी नापी थी। गौड़ा अगर यह दूरी नापने में सफल रहे तो फिर वह भारत को इस स्पर्धा में ऐतिहासिक पदक दिला सकते हैं।