1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पहली फिडे महिला ग्रां प्री जीतने के करीब हरिका

पहली फिडे महिला ग्रां प्री जीतने के करीब हरिका

भारत की युवा ग्रैंडमास्टर द्रोणवल्लि हरिका ने चेंगदू ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के दसवें दौर की बाजी आज ड्रा खेली जिससे वह अपने पहले फिडे महिला ग्रां प्री खिताब को जीतने के करीब पहुंच गयी।

harika- India TV Hindi
harika

चेंगदू: भारत की युवा ग्रैंडमास्टर द्रोणवल्लि हरिका ने चेंगदू ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के दसवें दौर की बाजी आज ड्रा खेली जिससे वह अपने पहले फिडे महिला ग्रां प्री खिताब को जीतने के करीब पहुंच गयी। हरिका ने आक्रामकता अपनायी और महत्वपूर्ण आधा अंक हासिल करके अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। अब केवल एक दौर की बाजी खेली जानी बाकी है और हरिका को खिताब जीतने के लिये केवल ड्रा खेलने की जरूरत है। हरिका के अभी 6.5 अंक हैं।

भारत की एक अन्य खिलाड़ी कानेरू हंपी और बुल्गारिया की स्टीफनोवा एंतोनेता 6.6 अंक के साथ उनसे आधा अंक पीछे हैं। संयोग से इन दोनों को आखिरी दौर में एक दूसरे का सामना करना है जिससे हरिका की खिताब जीतने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। हरिका अंतिम दौर की बाजी में रूस की ओल्गा गिरया से भिड़ेगी।