1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जाग्निजे को हराकर हरिका विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

जाग्निजे को हराकर हरिका विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

तेहरान: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी हरिका ने रैपिड टाइब्रेकर में शानदार प्रदर्शन करते हुए जार्जिया की नाना जाग्निजे को हराकर लगातार तीसरी बार विश्व महिला शतरंज चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । हरिका

harika- India TV Hindi
harika

तेहरान: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी हरिका ने रैपिड टाइब्रेकर में शानदार प्रदर्शन करते हुए जार्जिया की नाना जाग्निजे को हराकर लगातार तीसरी बार विश्व महिला शतरंज चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । 

हरिका ने रैपिड मुकाबले की पहली बाजी शानदार तकनीक का प्रदर्शन करके जीत ली जबकि दूसरी ड्रा रही । अब सेमीफाइनल में उसका सामना चीन की तान झोंगयी से होगा । 

हरिका का ही मैच टाइब्रेकर तक खिचा जिसने एक अंक की बढत गंवाकर अपने प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका दिया। 

हरिका ने पहले मैच में बांग्लादेश की शमिमा अख्तर लीजा को टाइब्रेकर में हराया । इसके बाद कजाखस्तान की दिनारा एस को टाइब्रेकर में ही हराया और जार्जिया की सोपिको जी के खिलाफ मैच भी टाइब्रेकर तक चला । 

अब हरिका नाकआउट महिला विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनने से एक जीत दूर है ।