A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन निशानेबाजी मीट में हीना ने जीता स्वर्ण

एशियन निशानेबाजी मीट में हीना ने जीता स्वर्ण

नई दिल्ली:  भारतीय निशानेबाज हीना सिद्धू और श्वेता सिंह ने एशियन एयर गन चैम्पियनशिप के आखिरी दिन बुधवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया। डॉक्टर कर्णी सिंह

एशियन निशानेबाजी मीट...- India TV Hindi
एशियन निशानेबाजी मीट में हीना ने जीता स्वर्ण

नई दिल्ली:  भारतीय निशानेबाज हीना सिद्धू और श्वेता सिंह ने एशियन एयर गन चैम्पियनशिप के आखिरी दिन बुधवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया। डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुए स्पर्धा के फाइनल राउंड में दोनों भारतीय निशानेबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

हीना ने जहां 197.8 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं श्वेता मामूली अंतर से 197 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं।

दक्षिण कोरिया की सीयोन किम ने 175.8 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली एक अन्य भारतीय निशानेबाज यशश्विनी देसवाल 155.3 अंक हासिल कर चौथे स्थान पर रहीं।

भारत को तीसरी सफलता भी मिल सकती थी अगल यशस्विनी देस्वाल तीसरे स्थान पर आ जाती।


भारत ने टूर्नामेंट में कुल छह पदक हासिल किए, जिसमें दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पद हैं।