अमेरिका के शहर कैरोलीना में एक फुटबाल मैच के दौरान ऐसा हादसा हुआ कि देखने वालों ने दांतो तले अंगुली दबा ली। दरअसल दो स्कूल के बीच लड़कियों का फुटबाल मैच चल रहा था। कैसी स्टुर्ट्ज़ गोलकीपर थी और रिले बैरट गोल करने जा रही थी। बैरट जैसे ही पैनल्टी बॉक्स के पास पहुंची गोली ने डी से बाहर निकलकर सुपरवूमन की तरह छलांग लगाई और उसके ऊपर गिर पड़ी।
बैरट मैदान पर गिर पड़ी लेकिन खुशक़िस्मती से कुछ देर में वह उठकर खड़ी हो गई लेकिन मैच पूरा नहीं खेल सकी। हालंकि रैफ़री ने फ़ाउल नहीं दिया लेकिन स्कूल के खेल अधिकारियों ने स्टुर्ट्ज़ पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया। बहरहाल स्टुर्ट्ज़ की टीम मैच हार गई।
आपको याद दिला दें कि पिछले 2014 विश्व कप में हालैंड के रॉबिन वॉन पर्सी ने भी सुपमैन की तरह छलांग लगाकर गोल किया था और ये वीडियो वायरल हो गया था।