लंदन: हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में मंगलवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारतीय टीम जीत के इरादे के साथ उतरेगी। जर्मनी से हुआ पहला मुकाबला ड्रॉ होने और ब्रिटेन से मिली जीत के बाद बेल्जियम से हुए मुकाबले में हार झेलनी वाली भारतीय टीम चौथे मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी।
रोलेंट ओल्टमैंस की टीम ने शुक्रवार को हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत की। अपने पहले मुकाबले में जर्मनी को 3-3 से ड्रॉ पर रोकने वाली भारतीय टीम ने शनिवार को दूसरे मुकाबले में ब्रिटेन को 2-1 से मात दी।
टूनार्मेंट में शनिवार को ब्रिटेन के खिलाफ हुए मुकाबले में भी भारत 2-0 से आगे था, लेकिन मेजबान टीम ने भरसक प्रयास करते हुए एक गोल दागा। हालांकि, मेहमान टीम ने खेल पर दबाव डालते हुए ब्रिटेन को हराकर अपनी जीत का खाता खोला।
अपने तीसरे मुकाबले में बेल्जियम की चुनौती का सामना करने में भारत असफल रहा और 2-1 से हार गया।