1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी: मलेशिया को 4-1 से हराकर भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

हॉकी: मलेशिया को 4-1 से हराकर भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में मलेशिया को हराकर मेलबर्न में आयोजित 4 देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।

Rupinder Pal Singh | Getty Images- India TV Hindi
Rupinder Pal Singh | Getty Images

मेलबर्न: भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में मलेशिया को हराकर मेलबर्न में आयोजित 4 देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने मलेशिया को 4-1 के अंतर से हराया। भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने दूसरे, वीआर रघुनाथ ने 45वें, तलविंदर सिंह ने 52वें और रुपिंदर पाल सिंह ने 58वें मिनट में गोल किए।

मलेशिया के लिए मैच का एकमात्र गोल जोएल वान ह्यूजेन ने किया।