1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एचडब्ल्यूएल फाइनल: सेमीफाइनल में बेल्जियम से 0-1 से हारा भारत

एचडब्ल्यूएल फाइनल: सेमीफाइनल में बेल्जियम से 0-1 से हारा भारत

रायपुर: ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराकर हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल के समीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम का सफर बेल्जियम ने शनिवार को रोक दिया। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुए

HWL Final Belgium defeats India by 1-0- India TV Hindi
HWL Final Belgium defeats India by 1-0

रायपुर: ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराकर हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल के समीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम का सफर बेल्जियम ने शनिवार को रोक दिया। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम ने भारत को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैच का एकमात्र गोल बेल्जियम के सेड्रिक चार्लियर ने मैच के पांचवें मिनट में किया। पहले क्वार्टर में इस गोल के बाद भारतीय रक्षापंक्ति ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और बेल्जियम को कोई और गोल नहीं करने दिया। लेकिन भारतीय फॉरवर्ड लाइन मैच में एक भी गोल हासिल नहीं कर सकी। भारत लीग चरण में खेले गए तीनों मैच हार गया था।

भारत अब कांस्य पदक के लिए नीदरलैंड्स से भिड़ेगा, जबकि बेल्जियम को फाइनल में विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया का सामना करना होगा। भारत के सामने बेल्जियम की दमदार रक्षापंक्ति को चुनौती देना का लक्ष्य था। भारतीय टीम ने इस मैच में अपना सबकुछ झोंक दिया, लेकिन वे बेल्जियम की मजबूत दीवार नहीं लांघ सके।