1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हैदराबाद एफसी ने ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड जोएल चियानीज से किया करार

हैदराबाद एफसी ने ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड जोएल चियानीज से किया करार

तीस साल का ऑस्ट्रेलियाई करार से पहले ए-लीग टीम पर्थ ग्लोरी के लिये खेल रहा था जो 2019-20 सत्र के हाल में समाप्त हुए प्लेऑफ के सेमीफाइनल में पहुंची थी। 

Hyderabad FC, Football, sports, Joel Chianese- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/HYDERABAD FC Hyderabad FC

इंडियन सुपर लीग की टीम हैदराबाद एफसी ने टूर्नामेंट के आगामी सत्र के लिये गुरूवार को ऑस्ट्रेलियाई फारवर्ड जोएल चियानीज से करार करने की घोषणा की। तीस साल का ऑस्ट्रेलियाई करार से पहले ए-लीग टीम पर्थ ग्लोरी के लिये खेल रहा था जो 2019-20 सत्र के हाल में समाप्त हुए प्लेऑफ के सेमीफाइनल में पहुंची थी। 

चियानीज ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं हैदराबाद एफसी से जुड़ने के लिये काफी उत्साहित हूं। मैं टीम के साथियों से मिलने और क्लब में हर किसी के साथ काम करने को तैयार हूं। 

उन्होंने कहा, ''अभी तक मुझे जो सारे संदेश मिले हैं, वो काफी सकारात्मक रहे हैं इसलिये मुझे महूसस हो रहा है कि मेरा अभी से ही स्वागत किया जा रहा है। ''