A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खाली स्टेडियम में खेले जा सकते हैं आईलीग के 28 मैच

खाली स्टेडियम में खेले जा सकते हैं आईलीग के 28 मैच

एआईएफएफ ने हालांकि अंतिम फैसला करने से पहले शुक्रवार को आईलीग क्लबों के साथ बैठक करेगा। 

Football- India TV Hindi
Image Source : @ADIDASFOOTBALL Football

नई दिल्ली| अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि चैंपियन मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बहुप्रतीक्षित मैच सहित आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट के 28 मैच कोविड-19 महामारी के कारण खाली स्टेडियम में खेले जा सकते हैं। 

एआईएफएफ ने हालांकि अंतिम फैसला करने से पहले शुक्रवार को आईलीग क्लबों के साथ बैठक करेगा। 

अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम एकतरफा फैसला नहीं करना चाहते हैं। हम क्लबों की बात भी सुनेंगे। इसलिए हमने उनके साथ शुक्रवार को बैठक तय की है। लेकिन पूरी संभावना है कि बाकी बचे 28 मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे। ’’