A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कतर ओपन से बाहर हुए वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक

कतर ओपन से बाहर हुए वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक

विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक यहां कतर ओपन में रॉबटरे बॉतिस्ता अगुट के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो गए। स्पेन के अगुट ने जोकोविक को तीन सेट तक चले एक बेहद कड़े मुकाबले में 3-6, 7-6 (8-6), 6-4 से शिकस्त दी।

Novak Djokovic- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Novak Djokovic

दोहा। विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक यहां कतर ओपन में रॉबटरे बॉतिस्ता अगुट के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो गए। स्पेन के अगुट ने जोकोविक को तीन सेट तक चले एक बेहद कड़े मुकाबले में 3-6, 7-6 (8-6), 6-4 से शिकस्त दी। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वर्ल्ड रैंकिंग में 24वें स्थान पर कायम स्पेनिश खिलाड़ी ने उलटफेर करने के लिए ढाई घंटे से अधिक का समय लिया। 

जोकोविक ने मैच के बाद कहा, "क्या हुआ? मैं बस मैच हार गया। जाहिर सी बात है कि मैं खुश नहीं हूं कि मैं हार गया लेकिन मैं दूसरी ओर मौजूद बेहतरीन खिलाड़ी से मैच हारा।"

यह दूसरी बार है कि अगुट ने अपने करियर में जोकोविक को मात दी है। वह दोनों बार सर्बियाई खिलाड़ी के खिलाफ सेमीफाइनल में जीते हैं।