1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कबड्डी विश्व कप-2016: भारत की आसान जीत, फाइनल में ईरान से होगा मुकाबला

कबड्डी विश्व कप-2016: भारत की आसान जीत, फाइनल में ईरान से होगा मुकाबला

कबड्डी विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को जैसी उम्मीद थी, वही हुआ। मेजबान भारत ने थाईलैंड को 53 अंकों के अंतर से मात देते हुए फाइनल में जगह बना ली।

Kabaddi, world cuo, India, Final- India TV Hindi
Image Source : PTI Kabaddi

अहमदाबाद: कबड्डी विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को जैसी उम्मीद थी, वही हुआ। मेजबान भारत ने थाईलैंड को 53 अंकों के अंतर से मात देते हुए फाइनल में जगह बना ली। आसान मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 73-20 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया। अब शनिवार को फाइनल में भारत का मुकाबला ईरान से होगा। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल दिखाया और लगातार पांच अंक हासिल किए। थाईलैंड के कप्तान खोमसाम थोंकखाम ने अपनी टीम का खाता खोला। भारत ने फिर तीन लगातार अंक लेते हुए स्कोर 8-1 कर लिया। विपक्षी कप्तान ने एक बार फिर सफल रेड डालते हुए अपनी टीम के लिए अंक हासिल कर स्कोर 2-8 कर लिया। 

थाईलैंड की खिलाड़ियों के पास भारत के आक्रामक खेल का कोई जबाव नहीं था। भारत ने लगातार अंक लेना जारी रखा और पहले हाफ की समाप्ति तक 36-8 की बढ़त ले ली। दूसरे हाफ में भी भारत ने अपना दबदबा कायम रखा और थाई खिलाड़ियों को आसानी से आउट किया। इस हाफ में मेजबानों ने 37 अंक अपने खाते में डाले। वहीं थाईलैंड की टीम सिर्फ 12 अंक ही अपने नाम कर सकी। 

भारत के लिए परदीप नरवाल ने सर्वाधिक 14 अंक बटोरे। वहीं अजय ठाकुर ने इस मैच में कुल 11 अंक अपने नाम किए। इस मैच से पहले उनके 41 अंक थे। अब उनके कुल 52 अंक हो गए हैं जोकि बांग्लादेशी कप्तान अरुदजमन मुंशी के बराबर हैं। थाईलैंड की तरफ से चानविट विचियान ने सबसे ज्यादा छह अंक हासिल किए। थाईलैंड के कप्तान तीन अंक हासिल करने में कामयाब रहे।