वैलेंसिया: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को 4 देशों के अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मेजबान स्पेन को 1-0 से हरा दिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत के लिए मैच के 47वें मिनट में अजित कुमार पांडेय ने किया, जो मैच का निर्णायक गोल साबित हुआ।
खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल हासिल नहीं कर सकी। तीसरा क्वॉर्टर भी गोलरहित रहा। इस दौरान भारतीय टीम ने मैदान पर अपना दबदबा बनाए रखा और अधिकांश समय तक गेंद अपने कब्जे में रखी। भारत ने तीसरे क्वॉर्टर में शुरू से आक्रामक रुख अपनाया, जिसका उन्हें जल्द ही फायदा मिला।
स्पेन के गोलपोस्ट के बाईं ओर खड़े अजित को डी एरिया के बाहर से सटीक पास मिला, जिस पर उन्होंने गोल दागने में कोई चूक नहीं की। इस जीत के साथ ही भारत ने फाइनल के लिए अपना नाम पक्का कर लिया।