1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई स्कूल हॉकी: भारत ने नेपाल को 24-0 से मात दी

एशियाई स्कूल हॉकी: भारत ने नेपाल को 24-0 से मात दी

मेजबान भारत ने पांचवी एशियाई स्कूल हॉकी चैम्पियनशिप में नेपाल को 24-0 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की शानदार शुरूआत की जबकि जबकि पिछले उपविजेता सिंगापुर ने एक रोमांचक मैच में थाईलैंड को 2-। हराया।

India Vs Nepal Hockey Match | PTI Photo- India TV Hindi
India Vs Nepal Hockey Match | PTI Photo

भोपाल: मेजबान भारत ने पांचवी एशियाई स्कूल हॉकी चैम्पियनशिप में नेपाल को 24-0 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की शानदार शुरूआत की जबकि जबकि पिछले उपविजेता सिंगापुर ने एक रोमांचक मैच में थाईलैंड को 2-। हराया। ऐशबाग स्टेडियम में दूधिया रोशनी में मंगलवार रात खेले गए पूल बी के मैच में भारत ने शुरू से ही आक्रामक हॉकी खेलते हुए पहले 5 मिनट में ही 3 मैदानी गोल दाग दिए थे।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के लिए पहला गोल केरकेटा ने दूसरे मिनट में किया, जबकि दूसरा गोल मोहम्मद सैफ खान ने चौथे मिनट में और तीसरा गोल मनिंदर सिंह पांचवें मिनट में किया। इसके बाद भारत विरोधी टीम पर हावी हो गया और उसने एक के बाद एक 9 और गोल दागकर इंटरवल तक 12-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद भी भारत ने सटीक एवं छोट-छोटे पास देकर अच्छा तालमेल बनाए रखा और दूसरे हाफ में भी 12 और गोल दागे और 24-0 से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच रहे मोहम्मद अलीशान ने 6 गोल किये, जिनमें एक हैट्रिक (64वें, 68वें एवं 69वे मिनट में) भी शामिल है। बाकी 3 गोल उन्होंने 26वें, 32वें एवं 47वें मिनट में किए।

इन्हें भी पढ़ें:

मनिंदर सिंह ने 5 गोल (12वें, 31वें, 44वें 57वें एवं 61वें मिनट में) दागे, जबकि मोहम्मद सैफ खान ने 4 गोल (4वें, 16वें, 40वें एवं 62वें मिनट) में किए। इनके अलावा, भारत के लिए कप्तान संजय ने 3 गोल (12वें, 18वें एवं 50वें मिनट में) किए, जबकि मनीष करकेटा (दूसरे एवं 63वें मिनट) एवं लाकड़ा प्रताप (35वें एवं 70वें मिनट) ने 2-2 गोल दागे। इनके अलावा राजहर राहुल (24वें मिनट) एवं अख्तर अली (30वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

सिंगापुर ने थाइलैंड को 2-1 से हराया
इससे पहले खेले गए पूल-बी के एक अन्य मैच में सिंगापुर ने थाइलैंड को 2-1 हराया। हालांकि, मैच के शुरू में थाइलैंड ने सिंगापुर पर अपना दबदबा बनाए रखा और बी. हम्दी ने 16वें मिनट में शानदार मैदानी गोल कर दागकर थाइलैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई जो इंटरवल तक कायम रही। इंटरवल के बाद सिंगापुर ने आक्रामक हॉकी खेली, जिसकी बदौलत 42वें मिनट में ओई ईजुआन ने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को बराबरी दिला दी। इसके बाद 52वें मिनट में यांग हाउ ने सिंगापुर के लिए एक शानदार मैदानी गोल कर अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाई।