A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी : जापान के खिलाफ लगातार दूसरी जीत की कोशिश करेगा भारत

हॉकी : जापान के खिलाफ लगातार दूसरी जीत की कोशिश करेगा भारत

भुवनेश्वर: जापान के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मंगलवार को मिली जीत के बाद उत्साहित भारतीय पुरुष हॉकी टीम गुरुवार को कलिगा स्टेडियम में तीसरा मुकाबला खेलेगी। दो मैच

जापान के खिलाफ लगातार...- India TV Hindi
जापान के खिलाफ लगातार दूसरी जीत की कोशिश करेगा भारत

भुवनेश्वर: जापान के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मंगलवार को मिली जीत के बाद उत्साहित भारतीय पुरुष हॉकी टीम गुरुवार को कलिगा स्टेडियम में तीसरा मुकाबला खेलेगी। दो मैच खेलने के बाद भारतीय टीम जापान की खेल शैली से परिचित हो गई होगी और उनके आक्रमण को रोकने के लिए पर्याप्त योजनाएं भी टीम के पास होंगी।

जापान के कोच क्योंनवुक कांग ने भी माना है कि भारत को हराना आसान नहीं होगा और उनकी टीम को नई योजनाओं पर भी विचार करना होगा।

कांग ने कहा, "भारत ने दूसरे मैच में हमसे कहीं बेहतर खेल दिखाया। हमनें कई गलतियां कीं और कई मौके गंवाए। हमें तीसरे मैच में नई योजना के साथ उतरना होगा और अपने खेल में सुधार पर भी ध्यान देना होगा।"

जापान के लिए एक और बड़ी मुश्किल यह है कि टीम दोनों मैचों में मिले पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाने में नाकाम रही।

दूसरी ओर, भारत का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। पहला मैच 1-1 से बराबर रहने के बाद भारत ने दूसरे मैच में 2-0 से जीत दर्ज की।

भारतीय टीम के मुख्य कोच पॉल वैन एस ने कहा, "हमने पहले के मुकाबले दूसरे मैच में ज्यादा बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। हम अब भी अपनी गलतियों से सीखने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। तीसरे मैच में हम और ज्यादा मौके पैदा करने और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की कोशिश करेंगे।"