1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पी वी सिंधु

बैडमिंटन: चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पी वी सिंधु

वर्ल्ड नंबर-3 सिंधु ने महिला एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की बुसाना को मात दी। 

<p>पी वी सिंधु</p>- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES पी वी सिंधु

चांग्झू (चीन): भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वर्ल्ड नंबर-3 सिंधु ने महिला एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की बुसाना को मात दी। रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने एक घंटे और आठ मिनट तक चले इस मैच में बुसाना को 21-23, 21-13, 21-18 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई। 

सिंधु का सामना अब क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून और चीन की चेन युफेई में से किसी एक खिलाड़ी से होगा। 

उल्लेखनीय है कि साल 2016 में सिंधु ने इस खिताब पर कब्जा जमाया था और अब वह एक बार फिर इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत से ज्यादा दूर नहीं हैं।