1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चैंपियंस ट्रॉफी: भारत को मिला रजत पदक, ऑस्ट्रेलिया बना चैंपियन

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत को मिला रजत पदक, ऑस्ट्रेलिया बना चैंपियन

शुक्रवार को 36वीं हीरो चैंपियन्स ट्रॉफी के अंतिम मुकाबले में खिताबी जीत का फैसला करने वाले शूटआउट में भारत के तीन बार चूकने के कारण उसके खाते में रजत पदक आया।

ind vs aus- India TV Hindi
ind vs aus

लंदन: शुक्रवार को 36वीं हीरो चैंपियन्स ट्रॉफी के अंतिम मुकाबले में खिताबी जीत का फैसला करने वाले शूटआउट में भारत के तीन बार चूकने के कारण उसके खाते में रजत पदक आया। इस निर्णायक शूटआउट में भारत विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से फाइनल मैच 1-3 के अंतर से हार गया।

शूटआउट में सिर्फ हरमनप्रीत सिंह ही स्कोर कर सके थे। एसके उथप्पा, एस वी सुनील और सुरेंद्र कुमार का निशाना लक्ष्य से काफी दूर लगा। दोनों टीमों की ओर से महज चार प्रयास किए जाने थे जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 की बढ़त ले ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए एरान जालेस्की, डेनियल बीले और सिमॉन ऑर्चर्ड ने स्कोर किया जबकि ट्रेंट मिटन के प्रयास को गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने रोक दिया था।  

पेनॉल्टी शूट आउट पर हुआ विवाद:

 

दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पेनाल्टी शूट आउट के दौरान फाउल की शिकायत की गई इस पर थर्ड अंपायन ने एक रिटेक का मौका दिया जिस पर हॉकी इंडिया की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई। इस वजह से अंतिम नतीजा आने में कुछ देरी हुई।

गौरतलब है कि भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी।