1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Rio ओलंपिक में पदक जीतने वालों को IOA देगा 50 लाख रुपये तक इनाम

Rio ओलंपिक में पदक जीतने वालों को IOA देगा 50 लाख रुपये तक इनाम

भारतीय ओलम्पिक संघ (IOA) ने शुक्रवार को रियो ओलंपिक में पदक जीत कर आने वाले खिलाड़ियों को इनाम देने की घोषणा की।

Rio Olympic- India TV Hindi
Rio Olympic

रियो डी जेनेरियो: भारतीय ओलम्पिक संघ (IOA) ने शुक्रवार को रियो ओलंपिक में पदक जीत कर आने वाले खिलाड़ियों को इनाम देने की घोषणा की। आईओए ने कहा है कि वह रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपये, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 30 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपये इनाम के तौर पर देगी।

ऐसा पहली बार है कि आईओए ने ओलंपिक खेलों के लिए इनाम की घोषणा की हो। खिलाड़ियों के अलावा पदक विजेता के कोच को उसकी आधी कीमत इनाम स्वरूप दी जाएगी।

इसका मतलब स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी के कोच को 25 लाख रुपये, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी के कोच को 15 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी के कोच को 10 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे।

यह इनाम राज्य सरकारों और केन्द्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले इनाम से अलग होगा। शुक्रवार दोपहर यहां आईओए के शीर्ष अधिकारियों की बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई।