1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी सिंधु व शुभांकर

फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी सिंधु व शुभांकर

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने 43 मिनट तक चले मैच में ली को 21-15, 21-13 से परास्त किया।

PV Sindhu- India TV Hindi
Image Source : AP PV Sindhu

पेरिस। विश्व चैम्पियन पी.वी. सिंधु ने मंगलवार को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में जीत के साथ शुरुआत की है। पुरुष एकल वर्ग में शुभांकर डे भी पहले दौरे की बाधा को पार करने में सफल रहे हैं। सिंधु ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में कनाडा की मिशेल ली को हराया जबकि शुभांकर ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को मात देकर बड़ी जीत हासिल की।

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने 43 मिनट तक चले मैच में ली को 21-15, 21-13 से परास्त किया। अगले दौर में सिंधु सिंगापुर की येओ जिया मिन के खिलाफ खेलेंगी। सिंगापुर की खिलाड़ी ने मलेशिया की सोनिया चेह को 21-15, 21-16 से हराया।

वर्ल्ड नंबर-42 शुभांकर ने पहले दौर के मुकाबले में इंडोनेशियाई खिलाड़ी को 15-21, 21-14, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

दूसरे दौर में शुभांकर का सामना इंडोनेशिया के ही शेशर हिरेन हुस्तावितो से होगा।