1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चोटिल होने के वजह से थाईलैंड ओपन नहीं खेल पाएंगें किदाम्बी श्रीकांत

चोटिल होने के वजह से थाईलैंड ओपन नहीं खेल पाएंगें किदाम्बी श्रीकांत

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने मंगलवार से शुरू हो रहे थाइलैंड ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। श्रीकांत ने चोट के कारण इस टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया है।

<p>Kidambi Srikanth</p>- India TV Hindi
Kidambi Srikanth

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने मंगलवार से शुरू हो रहे थाइलैंड ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। श्रीकांत ने चोट के कारण इस टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया हैं। हाल ही में खत्म हुए इंडोनेशिया ओपन में श्रीकांत जापान के केंटो मोमोटा से पहले ही दौर में हार कर बाहर हो गए थे। 

थाईलैंड में श्रीकांत की गैरमौजूदगी में पुरुष वर्ग में भारत की जिम्मेदारी पारुपल्ली कश्यप और समीर वर्मा के जिम्मे होगी। कश्यप भी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। 

समीर का सामना पहले दौर में थाईलैंड के ही टानोनग्साक साएनसोमबून्सुक से होगा जबकि कश्यप चीन के शी यूकी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। 

महिला वर्ग में पी.वी. सिंधु और सायना नेहवाल से भारत को उम्मीदें हैं ।