1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (100 मीटर): सेमीफाइनल में पहुंची भारत की दुती चंद

एशियाई खेल (100 मीटर): सेमीफाइनल में पहुंची भारत की दुती चंद

दुती चंद- India TV Hindi
Image Source : TWITTER दुती चंद

जकार्ता। भारत की महिला धावक दुती चंद ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में 100 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दुती ने शनिवार को जीबीके मेन स्टेडियम में हीट-2 में लेन नंबर-4 से शानदार शुरुआत की और 11.38 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया। 

कजाकिस्तान की आल्गा साफरोनोवा दूसरे और उज्बेकिस्तान की निगिना शारिपोवा तीसरे पायादन पर रही। साफरोनोवा ने 11.46 सेकेंड में रेस पूरी की जबकि उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी ने 11.59 सेकेंड का समय निकालते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।